+

अमृतसर में रविवार से शुरू होगा पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का आयोजन

पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी का आगाज माधव विद्या निकेतन स्कूल में होगा।
अमृतसर में रविवार से शुरू होगा पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का आयोजन
पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी का आगाज माधव विद्या निकेतन स्कूल में होगा। अमृतसर के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा ने बातचीत करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में पहले दिन 150 के करीब डेलिगेट भाग लेंगें। इसमें प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष शामिल होंगें।
दूसरे दिन कितने लोग लेगें भाग
दूसरे दिन की प्रदेश कार्यकारिणी में लगभग 450 के करीब डेलिगेट भाग लेंगे। इसके अलावा इस कार्यकारिणी में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी पहुंचेंगे। चीमा ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सहित पंजाब की सारे वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।
पत्राकारों से बात कर क्या बोले चीमा ?
चीमा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार के कुशासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठी गरंटियों के धोखे में आ कर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, लेकिन चंद महीनों के बाद ही आप सरकार के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया। जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है और अब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने का और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की स्थानीय सरकार की सत्ता प्रचंड बहुमत से सौंपने का मन बना चुकी है।
facebook twitter instagram