For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे।

05:10 AM Aug 11, 2019 IST | Desk Team

गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे।

आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया।
Advertisement
Advertisement
बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यह आदेश बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान, मवेशियों के मारे जाने और फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद जारी किया गया। आधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित तालुक बेलगावी, बागलकोट, रायचुर, कलबुर्गी, यादगिर, विजयपुरा, गडग, हावेरी, धारवाड़, शिवमोगा, चिकमंगलुर, कोडागु, दक्षिण कन्नड़ उडुपी, उत्तर कन्नड़ और मैसुरू में हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×