Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (11 दिसम्बर 2023)

02:10 AM Dec 11, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। वाहन आदि में सावधानी रखी जानी चाहिए। चिन्ता और क्लेश के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। यात्रा में कष्ट होगा।
क्या करें - सूर्य यंत्र धारण करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।
क्या करें - सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा।
क्या करें - श्रमिकों की सहायता करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - चन्द्र लॉकेट धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बहुत ही सोच समझ कर कोई फैसला लें। अभी बिजनेस की दृष्टिकोण से समय आपके अधिक अनुकूल नहीं है।
क्या करें - क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
बुद्धि द्वारा अपनी कार्य कुशलता को बढाने की आशा और उसमें कुछ हद तक सफलता मिल जानी संभव है। दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा।
क्या करें - लाइट ग्रीन रूमाल रखें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
क्या करें - शनिवार को घर से लोहा बाहर निकालें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें - कलाई में लाल धागा धारण करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे।
क्या करें - शनि का छाया दान करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
धनागम होगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता
क्या करें - कलाई में काला धागा धारण करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
चारों तरफ से निराशा का वातावरण बन सकता है। आपने जिसके भरोसे वादा किया था उसके पूर्ण होने में शंका हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रहेगा।
क्या करें - आक के फूलों से शिव का अभिषेक करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा योग है।
क्या करें - ईशान कोण के रूम से स्थाई पड़ी वस्तुओं को हटाएं।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Next Article