For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (12 दिसम्बर 2023)

02:04 AM Dec 12, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  12 दिसम्बर 2023

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
कुछ अप्रिय घटनाओं से त्रस्त रहेंगे। विद्यार्थी और बुद्धिजीवी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।
क्या करें - लाल रंग के फूलों को मंदिर में दान

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आपके सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। काम में मन लगाना आपके लिए हितकर है। सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - करें।संध्या के समय नीले वस्त्रों का दान करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
पीछे किये गये कार्यों से भाग्यवृद्धि होगी। संगी-साथी का सहयोग मिल जाने से आपके कुछ हित सार्थक हो सकेंगे। किसी स्थान विशेष पर जाने की चर्चा हो सकती है।
क्या करें - पीले रंग का रूमाल रखें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
व्यर्थ और निरर्थक चिन्ताओं में बढोत्तरी होगी। बहुत प्रयासों के बाद क्षणिक सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। व्यापार में लाभ-हानि के झूले में झूलते रहेंगे।
क्या करें - घर-ऑफिस की पश्चिम दिशा को सुधारें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है।
क्या करें - घर से किसी लोहे की वस्तु को बाहर फेंके।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
यात्रा-प्रसंग का योग होने पर सफलता की आशा रखी जा सकती है। अनुकूल और लाभप्रद स्थिति बन रही है। कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा।
क्या करें - -घर से निकलते समय मीठे दही का सेवन कर सकते हैं।


वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है।
क्या करें - तेल का दान करें।अपने गुरू का ध्यान करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
कार्य स्थल में भी सफलता अर्जित कर सकेंगे। राज्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कुछ बेहतर होगी। आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें - शनि के दान करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
शुभफलदायक दिन है। किसी नये काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिगड़ते-बिगड़ते कार्य भी सफलता से निपट सकेंगे।
क्या करें - गुड़ का दान करना ठीक रहेगा।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
पूर्व की अपेक्षा आज कुछ राहत का अनुभव होगा। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी
क्या करें - तांबे की मुद्रिका धारण करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जो काम जरूरी हो उसका सुबह से ही प्रयास करें। आज समय आपके पक्ष का है इसलिए परिश्रम का अधिकतम लाभ मिलेगा।
क्या करें - क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×