For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (13 दिसम्बर 2023)

07:00 AM Dec 13, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  13 दिसम्बर 2023

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों से मेल-मुलाकात में समय व्यतीत होगा। यात्रा सुखद रहेगी।
क्या करें - नन्दी की पूजा करें। भाषा में मधुरता लाएं।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपके लिए नई परेशानी ला सकता है। न चाहते हुए भी आपका व्यय बढ जाने की आशंका बनी है। चोट-मोच का भय रहेगा।
क्या करें - मीठे का प्रयोग करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज अधिक जोखिम नहीं लेना ही उपयुक्त है। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें। अधिक प्राप्ति की आशा नहीं करें। परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है।
क्या करें - दूसरों की आंखों मंे देख कर बोलें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। किसी को बहुत हल्के से नहीं लें। यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो, अतः एक से अधिक विकल्प रखें।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
किसी नये बिजनेस पर चर्चा होगी। यदि कोई बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना भी बन सकती है। लेकिन उतावलेपन से बचने का प्रयास करें।
क्या करें - सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। उतावलेपन से बचने का प्रयास करें।
क्या करें - भूमि नमस्कार करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आपका पक्ष काफी सशक्त है। इसलिए चिन्ता न करें। दोपहर बाद अचानक कोई नई बात आपके पक्ष में आ सकती है। अपने प्रयासों में निरंतर लगे रहें।
क्या करें - लोहे की रिंग मध्यमा अंगुली में धारण करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
वर्तमान में जो कुछ चल रहा है वही आपको आगे बेहतर परिणाम देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
क्या करें - सरस्वती की सफेद फूलों से पूजा करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
कई दिनों से लटक रहा काम आज पूर्ण हो सकता है। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है।
क्या करें - अंक तीन का लॉकेट धारण करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
दोपहर बाद से अचानक समय आपके पक्ष का हो सकेगा। महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। धनागम को योग भी बना है।
क्या करें - भगवान श्रीकृष्ण का अंकन किया हुआ लॉकेट धारण करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
मनोबल बढा-चढा रहेगा। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है।
क्या करें - धार्मिक स्थान की यात्रा करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है।
क्या करें - पीले रंग के फूल मंदिर में अर्पित करें।
Astrologer Satyanarayan JangidWhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×