For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (26 दिसम्बर 2023)

05:16 AM Dec 26, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  26 दिसम्बर 2023

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) किसी नये व्यापार के सफल होने के योग हैं। मित्र और संबंधियों से अर्थ लाभ और सहयोग बनेगा। किसी दूर स्थान की यात्रा होने की संभावना है। हालांकि शत्रुओं से कुछ परेशानी हो सकती है।
क्या करें - अनामिका अंगुली में मूंगा धारण करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) नये वाहन या किसी स्थायी संपत्ति की प्राप्ति का योग बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर खर्च होगा और सरकार से लाभ होने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिन्ता हो सकती है।
क्या करें - सफेद वस्त्र पहनें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) राशि पर चन्द्रमा रोगों से छुटकारा मिलने की संभावना व्यक्त करता है। लोगां की आपके प्रति धारणा में सकारत्मक परिवर्तन आयेगा। लेकिन घर-परिवार में चिन्ता का वातावरण बन सकता है। स्त्री से पीड़ा रहेगी।
क्या करें - बुधवार को श्रीगणेश मंदिर जाएं।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) संतान को कष्ट हो सकता है और स्वयं के स्वास्थ्य के मामले में भी परेशानी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में कुछ नई समास्याएं आ सकती है। सरकारी कार्य बाधा के साथ पूर्ण होने की उम्मीद रखी जा सकती है।
क्या करें - दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) सरकार से लाभ की संभावना है। व्यापार पक्ष लाभदायी रहेगा। हालांकि यात्रा में कष्ट के योग हैं इसलिए लम्बी यात्राओं को टालने की कोशिश करें। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - दूसरों से नजर मिला कर बात करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कामयाब नहीं होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनने की पूरी संभावना बन रही है। राज्य पक्ष से लाभ होगा। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
क्या करें - घर के वायव्य कोण कांस्य की कोई स्टेचु लगाएं।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) धार्मिक यात्रा के योग है। घर में भी किसी मांगलिक कार्य होने से व्यस्थता बनी रहेगी। हालांकि संतान पक्ष से चिन्ता हो सकती है लेकिन किसी नये भवन या भूमि की खरीद की योजना बन सकती है।
क्या करें - कोई वाद्य यंत्र अपने बैडरूम में सजावट के तौर पर रखें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) घर में तनाव का वातावरण रहने से मन में खिन्नता रहेगी। परिजनों और मित्रों से अनबन के योग हैं। वाहन संचालन में सावधानी रखें। व्यापार में परिश्रम का पूरा फल नहीं मिल पाने के कारण तनाव बना रहेगा।
क्या करें - दिन में एक बार रेड इंक के पेन से कुछ लिखें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) भाइयों के संबंध में मन में चिन्ता बनी रह सकती है। हालांकि व्यापार में कुछ ठीक रहेगा लेकिन काम में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। लोगां की आशाओं पर खरे नहीं उतर सकेंगे। स्त्री पक्ष उत्तम रहेगा।
क्या करें - घर से पूर्व दिशा के मंदिर में जाएं।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में परिश्रम के अनुरूप लाभ मिल सकेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों को प्रसन्न कर पाने में सफल रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्यों में कुछ बाधा दिखाई देती है।
क्या करें - दूसरों की सलाह को महत्व दें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो स्थानान्तरण का योग बन सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन लाभ की स्थिति इसके बावजूद भी कमजोर रहेगी। व्यापारी वर्ग को आशानुरूप प्राप्ति में बाधा दिखाई देती है।
क्या करें - घर यदि कबाड़ है तो उसे हटाएं।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) किसी बुरे समाचार की प्राप्ति से मानसिक परेशानी रहेगी। आपको लम्बी यात्राओं को टालना उचित रहेगा। यात्रा में कष्ट और दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। हालांकि व्यापार नौकरी में उन्नति के योग हैं।
क्या करें - उत्तर-पूर्व दिशा में रखें पानी का सेवन करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×