Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का रा‌शिफल (31-मई-2018)

NULL

07:26 AM May 31, 2018 IST | News Desk

NULL

Advertisement
मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल :
बिजनेस के लिए कैपिटल जुटाने की जरूरत है। पढ़ाई के क्षेत्र में तेजी के साथ घटनाक्रम बदलता हुआ प्रतीत हो रहा है। तनाव से मुक्त होने के लिए डाइट पर ध्यान दें। नई परियोजना में परिवार का साथ मिलेगा। पोस्टिंग ट्रांसफर संभव है। पार्टनर खराब मूड होगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-नारंगी।


वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई :
इंजिनियर डॉक्टर और व्यापारियों को अच्छा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नया शुरु किए जाने से उत्साहित रहेंगे। विपरीत परिस्थिति को बेहतर ढंग से सुलझा लेने की क्षमता रखते हैं। आमदनी बढऩे से वित्तीय स्तर पर मजबूती आएगी। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-रोज कलर।


मिथुन (GEMINI) 21 मई से 21 जून :
निजी जीवन में कुछ दिनों से चल रहा तनाव अब दूर होता नजर आ रहा है। लव लाइफ में रोमांच बरकरार रहेगा। कुछ दिनों से यादाश्त को लेकर परेशान चल रहे लोग खुद को ठीक करने के लिए प्रतिबद्धता दिखा सकते हैं। वित्तीय स्तर पर मजबूती आएगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हल्का हरा।


कर्क (CANCER) 22 जून से 23 जुलाई :
सामाजिक समारोह में करीबी लोगों के साथ का मजा लेंगे। सामाजिक स्तर पर बहुत सारे फन एक्टिविटी होने वाले हैं। रोजमर्रा के काम से छुटकारा ले कर लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। अच्छी समझदारी की बदौलत नवविवाहित जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-हल्का लाल।


‌सिंह (LEO) 23 जुलाई से 22 अगस्त:
पढ़ाई और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर स्थिति अनुकूल रहेगी। शहर से बाहर घूमने जाएंगे। प्यार में पडऩे की संभावना है। पैसा देते समय रिसिप्ट लेना न भूलें। पेंडिंग काम के लिए स्ट्रेट फॉरवार्ड बात करें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामला समझदारी से निपटा लेंगे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हल्का नीला।


कन्या (VIRGO) 23 अगस्त से 22 सितंबर :
कार्यक्षेत्र में कोई आपके ऊपर बहुत गहरी नजर बनाए हुए है। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। लवर का मूडीनेस थोड़ी समझदारी से झेलना होगा। आज सही मौका हो सकता है जब आप किसी के सामने फेवर मांगने की बात कर सकते हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-लेमन।


तुला (LIBRA) 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
प्रोफेशनल स्तर पर वर्तमान में आप जिस किसी भी काम में लगे हैं उसका भरपूर मजा आने वाला है। कुछ लोग जल्द ही किसी बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अच्छी वित्तीय स्थिति रहने के कारण व्यवसाय शुरू करने का विचार करेंगे। करीबी से मुलाकात होगी।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-लेवेन्डर।


वृश्चिक (SCORPIO) 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
कार्यस्थल पर गलत जगह को पकड़ कर बैठे हुए हैं। परिस्थिति को समझकर सही दिशा में प्रयास करें। सबके साथ न्याय करने में सफल रहेंगे। सट्टेबाजी के चक्कर में अपना पैसा गंवा सकते हैं। किसी प्लान यात्रा में बदलाव होगा। शेड्यूल प्रभावित होने वाला है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-सफेद।


धनु (SAGITTARIUS) 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
सामाजिक क्षेत्र में लोगों को बिना किसी कारण मदद कर आप बेहद संतोष का अनुभव करेंगे। आप अपनी सेहत में पूरा सुधार महसूस करेंगे और ऊर्जावान बने रहेंगे। एक्सरसाइज की बदौलत आप फिट रहने का प्रयास करें। परिवार में बच्चे को अटेंशन की जरूरत है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मजेंटा।


मकर (CAPRICORN) 21 दिसंबर से 19 जनवरी :
प्रोफेशनल स्तर पर जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था अब वो मौका मिलने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। अपने करीबी लोगों के साथ आउटिंग पर जाकर बेइंतहा खुशी का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-पिंक।


कुम्भ (AQUARIUS) 20 जनवरी से 18 फरवरी :
यदि आप समय पर अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचना चाहते हैं तो आपको किसी बेहतर ट्रांसपोर्ट के लिए सोचना होगा। सामाजिक स्तर पर समारोह का आयोजन करेंगे। पेंडिंग पड़े किसी काम को पूरा करने में सफल रहने की संभावना है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हल्का नीला।


मीन (PISCES) 19 फरवरी से 20 मार्च :
वित्तीय स्तर पर डर से मुक्त होने में कामयाब रहेंगे। सूटेबल घर की तलाश पूरी हो जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर मिलने वाली कोई खबर आपको उत्साहित रखेगा। परिवार में समस्या से जूझना पड़ सकता है। गेस्ट के आने से सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-रोज कलर।

Advertisement
Next Article