Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (4 मार्च )

करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित समस्या हो सकती है।

03:45 AM Mar 04, 2020 IST | Desk Team

करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित समस्या हो सकती है।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित समस्या हो सकती है। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाकर मजेदार साबित होगा। घर खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-वॉयलेट।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :अनुभवी लोगों को काम पर रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के कामों की मदद की जीवनसाथी तारीफ  करेगा। धन के लिहाज से दिन अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-2, शुभ रंग-इंडिगो।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून):कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। माता-पिता किसी चीज से नाराज हो सकते हैं। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग-ब्राउन।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :कार्यक्षेत्र पर कोई आपके विचार को इग्नोर कर सकता है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी बीमारी में सुधार के संकेत हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा।  शुभ अंक-11, शुभ रंग-बेज।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को हासिल करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। किसी बीमारी में सुधार के संकेत हैं। किसी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को सुलझने में समय लग सकता है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-सफेद।

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को संभलने में समय लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। किसी स्कीम में निवेश करने से लाभ होगा। किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। शुभ अंक-1, शुभ रंग-मजेंटा।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) :कार्यक्षेत्र पर किसी विषम परिस्थिति को आसानी से संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करते रहें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पीला।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) :कार्यक्षेत्र पर अपने काम को व्यवस्थित रखें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। शुभ अंक-11, शुभ रंग-बैंज।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर)  :नौकरी का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिल सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद फायदेमंद साबित होगी।  शुभ अंक-4, शुभ रंग-गुलाबी।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट पर काम कर खुश नजऱ आएंगे। परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आय में वृद्धि के लिए सकारात्मक कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। शुभ अंक-15, शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते दूसरी चीजों पर ध्यान देना मुश्किल होगा। फिजूल खर्चों को कम करने की जरूरत है। किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह लाभदायक रहेगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-गाढ़ा गुलाबी।
Advertisement

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)  :करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी चीज में निवेश करने का मौका मिल सकता है। वजन नियंत्रित करने की सोच सकते हैं। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। किसी अपॉर्टमेंट या घर की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक-22, शुभ रंग-ऑफ  व्हाइट।

Advertisement
Next Article