Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (5 दिसंबर 2021)

सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी बीमारी को लेकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

09:11 AM Dec 05, 2021 IST | Desk Team

सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी बीमारी को लेकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

मेष (ARIES) : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद में मालिकाना हक की प्राप्ति हो सकती है। दिल के मरीज सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखें। रोजगार में उत्तम धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृष (TAURUS) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी बीमारी को लेकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। माता-पिता के सेहत में सुधार हो सकता है। खर्च बना रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। उच्चाधिकारी द्वारा बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। राजनेता से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क (CANCER) : कारोबार बढ़ने के साथ-साथ धन खर्च भी बना रहेगा। पत्नी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। भाई का रिश्ता पक्का हो सकता है। मन में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। नेत्र विकार हो सकता है।

सिंह (LEO) : परिवार के किसी सदस्य के विचार से सहमत नहीं होंगे। दूर-दराज की यात्रा पर जाते समय कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा का समय अच्छा है।

कन्या (VIRGO) : वित्तीय लेन-देन के मामले में सावधान रहें। महिला मित्र के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आज दोपहर के बाद तेज वाहनादि से सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना होने का भय है। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें।

तुला (LIBRA) : लेखन कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके किताब की लॉचिंग हो सकती है। मन में कोई बात है जो किसी से कह नहीं पा रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में टकराव हो सकता है। रोजगार में सफलता मिलेंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगे। अभिनय की दुनिया में विवादित मुद्दा बन सकते हैं। तकनीकी के क्षेत्र में नया उपकरण तैयार करेंगे। हड्डियों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। दांतों का विशेष ध्यान रखें।

धनु (CAPRICORN) : पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपकी कविता की तारीफ होगी। बहन की सगाई टूट सकती है, जिसके कारण मन दुखी होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दूर-दराज की यात्रा पर न जायें।

मकर (CAPRICORN) : ज्योतिष की दुनिया में नए-नए लोगों से जुड़ सकेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी से ईर्ष्या का भाव न रखें। बड़ों का आदर करेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गृहणियां दैनिक कार्य में व्यस्त रहेंगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने के अवसर प्राप्त होंगे। खान-पान का पूर्ण ध्यान रखें।

मीन (PISCES) : कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। रोजगार में वृद्धि होगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article