For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (6 अप्रैल)

धन संबंधित समस्या हो सकती है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने का प्लान रद्द हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

03:44 AM Apr 06, 2020 IST | Shera Rajput

धन संबंधित समस्या हो सकती है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने का प्लान रद्द हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

आज का राशिफल  6 अप्रैल

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) – धन संबंधित समस्या हो सकती है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने का प्लान रद्द हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) – किसी भी हालात में अपनी प्रतिस्पर्धा की क्षमता को कम ना होने दें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के सदस्य घर का माहौल खुशनुमा करने की कोशिश करेंगे। फोन पर किसी रिश्तेदार का हालचाल जान सकते हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग-क्रीम।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) –  अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। परिवार में चल रहे किसी मामले से नाखुश हो सकते हैं। पुरानी यादों को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-हल्का नीला।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) – किसी नए व्यापार को शुरू करने में समस्या हो सकती है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। नकारात्मक सोच छोडऩे से घरेलू मोर्चे पर सकारात्मकता महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा जिसके चलते सभी को खुश कर पाएंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-टरक्वॉइश।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) –  अचानक धन खर्च हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोई आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेगा। परिवार में किसी विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-सफेद।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) –  आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण मामले में आपसे सलाह मांग सकते हैं। काम से थोड़ा ब्रेक लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घरेलू मोर्चे पर किसी स्थिति को लेकर भावुक हो सकते हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-वॉयलेट।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) – धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर आज भाग्य का साथ मिलेगा। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सैंडी ब्राउन।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) –  आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी सदस्य को किसी काम के लिए मनाना मुश्किल होगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शुभ अंक-17, शुभ रंग-टील।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) – मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अनुभव प्राप्त होंगे। नियमित दिनचर्या अपनाना आरामदायक साबित होगा। घरेलू मोर्चे पर किसी विवादित मामले को उठाने से बचें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-गाढ़ा लाल।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)  –  नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। हालातों के चलते किसी यात्रा पर जाना संभव नहीं होगा। लगातार चले आ रहे माहौल से बोर हो सकते हैं। घर पर काम की अधिकतता रहेगी। आज का दिन थकानभरा साबित होगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-मरुन।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) – फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। आज आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू मोर्चे पर व्यर्थ खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है। मुश्किल स्थिति में किसी की दी गई सलाह काफी काम आएगी। शुभ अंक-6, शुभ रंग-केसरिया।
Advertisement
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) –  किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद साबित होगा। मूड स्विंग्स से बचने की कोशिश करें। परिवार में किसी को अपने स्वभाव का अतरिक्त लाभ ना उठाने दें। विज्ञान की तरफ  रूझान हो सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-क्रीम।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×