आज का राशिफल (6 फरवरी )
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के चलते सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के चलते सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को प्यार से संभालने की जरूरत है। यात्रा के दौरान किसी की कंपनी को खूब एंजॉय करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-बेबी पिंक।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :खानपान में बदलाव के चलते ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर लोग आपको अपना आदर्श समझेंगे। बच्चे के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में सफ लता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-सफेद।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :नवविवाहित जोड़ों को दोस्त और परिवार पसंद करेगा। पैसों की बचत करने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी छोटी समस्याएं आसानी से सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र पर दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-पीच।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :कार्यक्षेत्र पर किसी के सहारे की जरूरत महसूस होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर जागरुक होने की जरूरत है। घर के कामों को लेकर बोझिल महसूस करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-डार्क ग्रीन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए समय समय पर ब्रेक लेते रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय को बढ़ाने की आपकी नीति काफी फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और स्नेह मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-बेज।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर पर चीजों को करवाने की जरूरत है। यात्रा पर किसी व्यक्ति के साथ खास कनेक्शन बन सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी से लाभ होने की उम्मीद है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :किसी चीज को अच्छे दामों में पाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए प्रयास करते रहें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके प्रदर्शन पर ऊंगली उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। शुभ अंक-2, शुभ रंग-हल्का नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। किसी नई चीज की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-15, शुभ रंग-गाढ़ा हरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :आय में तरक्की के योग हैं। मानसिक सुकून का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार का कोई सदस्य आपका पक्ष रख सकता है। किसी नई जगह जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने सकारात्मक रवैये से स्थिति को बेहतर बना पाएंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें। अपने करीबियों के साथ संपर्क में रहने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक-6, शुभ रंग-मरुन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने में कामियाब होंगे। सेहतमंद रहने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने प्यार और स्नेह से प्रभावित करेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :किसी चीज को अच्छे दाम में खरीदने में कामयाब होंगे। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अकेले यात्रा पर जाने से अच्छा किसी के साथ यात्रा पर जाएं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-4, शुभ रंग-आसमानी।