Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड में AAP को लगा झटका, CM उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी (आप) को उत्तराखंड में एक बड़ा झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया।

06:23 PM May 18, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी (आप) को उत्तराखंड में एक बड़ा झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी (आप) को उत्तराखंड में एक बड़ा झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजीनीति गलियारों में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा था।कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, और वह हार गए थे।  
Advertisement
चुनाव के वक्त काफी करीब रहे दोनों  
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड में चुनावी प्रचार में कर्नल कोठियाल की सीएम केजरीवाल से नजदीकियां चर्चा का विषय रहीं। पार्टी से इस्तीफे के बाद अब गई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। कर्नल कोठियाल का कहना है कि युवाओं, पूर्व सैनिकों की भावना को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है।  
सूत्रों की बात मानें तो पार्टी के अंदर उन्हें साइडलाइन करने से वह काफी नाराज चल रहे थे। विदित हो कि आप ने हाल ही में प्रदेश की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक बाली को सौंपी थी। बाली के अधयक्ष पद की कुर्सी संभालने के साथ ही आप में रार शुरू हो गई थी। अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में कर्नल कोठियाल नजर नहीं आए थे।  

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया त्यागपत्र, इन कारणों के चलते उठाया यह कदम

कोठियाल से नाराजगी 
समारोह से नदारद होने पर कोठियाल से नाराजगी बात को सीरे से खारिज करते हुए कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणाें की वजह से शामिल नहीं हो सके। आप ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। गत दिनों देहरादून में इसकी घोषणा के समय पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल नदारद रहे थे।  
रहा कुछ ऐसा सिलसिला 
जबकि कोठियाल इस दिन देहरादून में ही थे। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर तक नए अध्यक्ष को बधाई नहीं दी गई थी। विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाया था। सीएम केजरीवाल के मुफ्त बिजली योजना सहित कई चुनावी वादों के बावजूद भी आप चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई थी। 
Advertisement
Next Article