Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी के हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी आपातलैंडिंग, जानें क्या रही वजह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हादसों का सिलसिला जारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

03:00 PM May 10, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हादसों का सिलसिला जारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हादसों का सिलसिला जारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 
Advertisement
अहम बैठक के लिए जा रहे थे  
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन तभी उनके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 
बताया जा रहा है कि नागरिक उड्डयन विभाग की ये अहम बैठक होने वाली थी। इस विभाग में हो रहे कामों के संबंध में सीएम बैठक के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेने वाले थे। 
इस वजह से हुई आपातलैंडिंग  
सूत्रों ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपातलैंडिंग हुई। उत्तराखंड में सोमवार से ही मौसम खराब है और बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आसमान में बादल घेरे हुए हैं। ऐसे में हेलिकॉप्टर आगे नहीं बढ़ पाया, जिसके वजह जोखिम नहीं उठाते हुए से पंतनगर एयरपोर्ट पर ही लैंडिंग करानी पड़ी। अब जैसे ही मौसम साफ होगा तो दोबारा विमान उड़ान भरेगा।

पूर्वोत्तर के इस राज्य से जल्द हटेगा AFSPA, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Advertisement
Next Article