Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक के CM बोम्मई ने कहा- हुबली हिंसा मामले में साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली हिंसा मामले में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं।

02:54 PM Apr 19, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली हिंसा मामले में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं।

कर्नाटक में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग धधक रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली हिंसा मामले में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। बोम्मई ने मंदिरों के नगर श्रृंगेरी में मेनासे हेलीपैड पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोगों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।’’  
Advertisement
हिंसा में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा  
उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले। बोम्मई ने कहा, ‘‘कानून अपने हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी पुलिस थाने पर हमला करना एक अक्षम्य कृत्य है।’’ विपक्षी दलों ने हुबली मामले में निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में बोम्मई ने उक्त बयान दिया। 
‘राम राज्य’ के स्थान पर ‘रावण राज्य’ होने के कांग्रेस के आरोपों के संबंध में बोम्मई ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि आम आदमी क्या कहता है, न कि विपक्षी दल क्या कहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम विपक्ष से इससे अधिक उम्मीद नहीं कर सकते।’’ हुबली की एक मस्जिद में भगवा झंडा फहराया जाता दिखाने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शनिवार आधी रात को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 89 लोगों को गिरफ्तार किया है और प्राथमिकी में नामजद चार लोग अब भी फरार हैं।  
बोम्मई बोले- इस संबंध में जांच जारी है  
बोम्मई ने ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले में कहा कि इस संबंध में जांच जारी है और वह इस पर नियमित रूप से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। बोम्मई ने इन आरोपों का खंडन किया कि वह कड़े फैसले नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठेकेदार की मौत के मामले, हुबली हिंसा और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 
भाजपा नेता एवं विधायक के. एस. ईश्वरप्पा ने पिछले बृहस्पतिवार को कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बेलगावी के रहने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक होटल में मृत मिले थे। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
Advertisement
Next Article