Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक: गृह मंत्री ने बताया हुबली हिंसा के पीछे किसका हाथ? कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुबली में हालिया हिंसा के पीछे कुछ संगठनों सहित कई “अज्ञात शक्तियों” का हाथ था और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

05:05 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुबली में हालिया हिंसा के पीछे कुछ संगठनों सहित कई “अज्ञात शक्तियों” का हाथ था और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुबली में हालिया हिंसा के पीछे कुछ संगठनों सहित कई “अज्ञात शक्तियों” का हाथ था और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने पर विचार कर रही है। 
Advertisement
हुबली हिंसा में था कई ‘अज्ञात शक्तियों’ का हाथ
ज्ञानेंद्र ने कहा, “हुबली की घटना वहां बड़े पैमाने पर हिंसा भड़काने के लिए थी, क्योंकि हमारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की इसलिए स्थिति को कुछ ही घंटों में नियंत्रण में लाया जा सका। मौलवी (जिसने कथित तौर पर भीड़ को उकसाया) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था, जांच जारी है कि घटना के पीछे कौन लोग थे और इसमें कौन से संगठन शामिल थे।” 
कर्नाटक के गृह मंत्री ने एक खास समुदाय के लोगों की भी बताई संलिप्तता 
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी जांच होगी क्योंकि इसमें कई अज्ञात शक्तियां शामिल हैं। “निर्दोष लोगों को उकसाया गया और हिंसा में शामिल होने के लिए सड़कों पर भेजा गया। कुछ लोग एक खास समुदाय के खिलाफ समाज में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ संगठन इसमें शामिल हैं। हम जानते हैं कि वे कौन हैं और हम उन्हें ढूंढ लेंगे… सभी पहलुओं पर विचार चल रहा है जैसे-उन पर प्रतिबंध लगाना और उन्हें नियंत्रित करना। हम शांति और स्थिरता और सभी समुदायों का सह-अस्तित्व चाहते हैं।” 
कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति को बताया सांप्रदायिक मुद्दों का कारण
आगे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति को सांप्रदायिक मुद्दों का कारण बताते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि ये वे पेड़ हैं जो उस पार्टी द्वारा बोए गए बीजों से उगाए गए हैं। भीड़ ने कथित तौर पर 16 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पोस्ट पर हुबली के पुराने शहर में कई पुलिस वाहनों, एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया और ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया था।
Advertisement
Next Article