Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, हो सकता है नए अध्यक्ष का ऐलान

कांग्रेस को लोकसभा में मिली भारी हार के बाद से राहुल गांधी ने 2 महीने पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से पार्टी अपने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर सकी है।

05:01 AM Aug 10, 2019 IST | Desk Team

कांग्रेस को लोकसभा में मिली भारी हार के बाद से राहुल गांधी ने 2 महीने पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से पार्टी अपने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर सकी है।

कांग्रेस को लोकसभा में मिली भारी हार के बाद से राहुल गांधी ने 2 महीने पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से पार्टी अपने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर सकी है। अब उम्मीद है कि शनिवार यानी आज होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान हो सकता हैं। 
Advertisement
माना जा रहा यह है कि अध्यक्ष के रूप में कोई दलित नेता पार्टी की कमान संभाल सकता है। वहीं, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि सभी नेताओं से चर्चा के बाद कांग्रेस कार्यसमिति नए अध्यक्ष के बारे में फैसला करेगी। वहीं, पार्टी के बाकि नेताओ का कहना है कि नेतृत्वविहीन पार्टी होने से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पहले किसी नाम पर सहमति बनाने की कोशिशों के तहत शुक्रवार को दिन भर कई नेताओ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। 
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी मौजूद थे। वहीं, पार्टी नेता एके एंटनी और अहमद पटेल ने  भी सोनिया गांधी से मुलाकात की।
इस दौरान राहुल गांधी ने महासचिव केसी वेणुगोपाल से अनुरोध किया हैं कि नए अध्यक्ष बनाने से पहले 3-4 दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के विचार और मत ले लिए जाएं।  इसके अलावा अनुच्छेद 370 के फैसले पर कांग्रेस के कई नेता नाखुश हैं। पार्टी के नेता इस बात पर भी चिंता जता रहे हैं कि नेतृत्व संकट से पार्टी की छवि खराब हो रहीं हैं और कई नेता पार्टी छोड़ रहे है। 
Advertisement
Next Article