For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस ने लगाया आरोप - पंजाब में हमारे हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रही है AAP सरकार

कांग्रेस ने पंजाब के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में उसके हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की मदद करना चाहते हैं।

01:58 PM Jul 10, 2023 IST | NAMITA DIXIT

कांग्रेस ने पंजाब के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में उसके हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की मदद करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने लगाया आरोप   पंजाब में हमारे हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रही है aap सरकार
कांग्रेस ने पंजाब के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में उसके हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की मदद करना चाहते हैं।बता दें कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी विफलताएं छिपाने के लिए केंद्र सरकार की तरह ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ में लगी हुई है।
Advertisement
 कार्रवाइयों का मकसद राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करना 
आपको बता दें पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 2016 से 2022 के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा, पंजाब में भगवंत मान सरकार ठीक उसी तरह काम कर रही है जैसे केंद्र में भाजपा की सरकार कर रही है। वह काम यह है कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हेडलाइन मैनेजमेंट किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों का मकसद राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करना और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, आप लोगों ने देखा कि विजय इंदर सिंघला के साथ इन्होंने क्या व्यवहार किया ? अब सोनी जी के साथ क्या कर रहे हैं ? ब्रह्म मोहिंद्रा जी को नोटिस भेज दिया गया।
Advertisement
 भगवंत मान कांग्रेस के हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, यह षड्यंत्र बड़ा साफ है। इससे भारतीय जनता पार्टी को मदद करनी है। भगवंत मान कांग्रेस के हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।उन्होंने सवाल किया कि यह कैसी व्यवस्था है कि जिसमें किसी भी तथाकथित घोटाले को लेकर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन अधिकारियों को बचाया जा रहा है?खेड़ा ने कहा, भगवंत मान , आप बताइए कि आपकी सरकार किसके घर से चल रही है, कौन है जो तबादले और पोस्टिंग में हस्तक्षेप कर रहा है, कौन है जिसके घर में रोजाना गहने खरीदे जा रहे हैं? आपको अच्छी तरह पता है पंजाब के लोग भी जानते हैं।उन्होंने कहा, भगवंत मान , ऐसी राजनीति मत कीजिए, यह बाद में आपको ही नुकसान पहुंचाएगी।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×