For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर वार, कहा- राहुल आउट, सोनिया नयी बल्लेबाज और क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं प्रियंका

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्रिकेट की शब्दावली में साधा निशाना।

03:02 PM Aug 12, 2019 IST | Desk Team

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर क्रिकेट की शब्दावली में साधा निशाना।

कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर वार  कहा  राहुल आउट  सोनिया नयी बल्लेबाज और क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं प्रियंका
कांग्रेस संगठन में शीर्ष स्तर पर परिवारवाद बरकरार रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सोमवार को क्रिकेट की शब्दावली में तंज किया। विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘राहुल (गांधी) आउट हुए, तो नयी बल्लेबाज के रूप में सोनिया आ गयीं और प्रियंका (गांधी वाड्रा) क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं हैं।
Advertisement
ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर जा ही नहीं सकता।’ उन्होंने कहा कि सोनिया को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के मामले में ‘नौटंकी’ की गयी और इस नियुक्ति से पहले करीब डेढ़ महीने तक आम लोगों के बीच संदेश गया कि पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपना नया प्रमुख नहीं ढूंढ पा रही है।
Advertisement
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान द्वारा जवाहरलाल नेहरू को ‘‘अपराधी’’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हालिया बयान में कहा है कि ‘शिवराज देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।’ इस बयान को लेकर दिग्विजय पर हमला बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘दिग्विजय जानते हैं कि देश में शिवराज के मुकाबले उनकी क्या स्थिति है। शिवराज विजेता हैं, जबकि दिग्विजय हारे हुए नेता हैं।’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×