For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गहलोत सरकार ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- 'महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी'

अब जयपुर में नाइट क्लब चलाने वालों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। बता दें 12 बजे रात के बाद पर आफत होने वाली है। इसके लिए अब सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बता दें पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जो भी नाइट क्लब संचालन कर्ता बात नहीं सुनेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

02:42 PM Aug 08, 2023 IST | NAMITA DIXIT

अब जयपुर में नाइट क्लब चलाने वालों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। बता दें 12 बजे रात के बाद पर आफत होने वाली है। इसके लिए अब सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बता दें पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जो भी नाइट क्लब संचालन कर्ता बात नहीं सुनेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

गहलोत सरकार ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश  कहा   महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Jaipur: अब जयपुर में नाइट क्लब चलाने वालों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। बता दें 12 बजे रात के बाद पर आफत होने वाली है। इसके लिए अब सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बता दें पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जो भी नाइट क्लब संचालन कर्ता बात नहीं सुनेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।साथ ही नाइट क्लब दिन में भी बंद कर दिया जायेगा। मनमानी नहीं चलेगी। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक का आदेश दिया गया है।
Advertisement
 प्रबंधकों के साथ मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी
तो दूसरी तरफ इस मसले पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि निर्धारित समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इन क्लबों के प्रबंधकों के साथ मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे क्लबों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।गहलोत ने ये बातें कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कही है।
अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है-गहलोत 
Advertisement
उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पेशल ऑपरेशन चलाकर मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गहलोत ने कहा कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड संधारित किया जाए और चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाए।
पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल बना 
दरअसल, कल देर रात जवाहर सर्किल के पास एक होटल में रेस्त्रां बार चल रहा था। वहां पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जहां पर तेज-तेज डीजे चल रहा था।वहां पर पुलसि के पहुंचने पर अफरातरफी मच गई। इसी तरह कल सीस्कीम में भी एक क्लब में पुलिस ने कार्रवाई की है। अचानक पुलिस की इस तरह कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल बना रहा है।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×