चांदी 2 लाख के पार, सोने की कीमत में भारी उछाल, देखें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Silver Rate Today 12 Dec: दिसंबर के महीने में सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है और चांदी भी अब ऑल टाइम हाई 2 लाख के पार कारोबार कर रहा है। आज, 12 दिसंबर को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है, वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,470 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। विस्तार से जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट।
Gold Silver Rate Today 12 Dec: 22 , 24 और 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| Gold/Silver | Price |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,30,910 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,20,010 |
| 18 कैरेट सोना | ₹98,220 |
| 1 किलो चांदी | ₹2,01,100 |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,30,910 | ₹1,20,010 | ₹98,220 |
| पटना | ₹1,30,810 | ₹1,19,910 | ₹98,120 |
| मुंबई | ₹1,30,760 | ₹1,19,860 | ₹98,070 |
| अहमदाबाद | ₹1,30,810 | ₹1,19,910 | ₹98,120 |
| पुणे | ₹1,30,760 | ₹1,19,860 | ₹98,070 |
| कोलकाता | ₹1,30,760 | ₹1,19,860 | ₹98,070 |
| मेरठ | ₹1,30,910 | ₹1,20,010 | ₹98,220 |
| लुधियाना | ₹1,30,910 | ₹1,20,010 | ₹98,220 |
| चंडीगढ़ | ₹1,30,910 | ₹1,20,010 | ₹98,220 |
| नासिक | ₹1,30,790 | ₹1,19,890 | ₹98,100 |
| बेंगलोर | ₹1,30,790 | ₹1, 19,860 | ₹98,070 |
Silver Rate Today 12 December: प्रमुख शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव

| शहर | Silver Rate |
|---|---|
| दिल्ली | ₹2,01,100 |
| जयपुर | ₹2,01,100 |
| पटना | ₹2,01,100 |
| मुंबई | ₹2,01,100 |
| अहमदाबाद | ₹2,01,100 |
| पुणे | ₹2,01,100 |
| कोलकाता | ₹2,01,100 |
| मेरठ | ₹2,01,100 |
| लुधियाना | ₹2,01,100 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। बता दें कि इसका मुख्य कारण रुपया का कमजोर होना माना जा रहा है। रुपये लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है औऱ भारत सोने का बहुत बड़ा आयातक है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर दबाव बनाया है।
How To Check Latest Gold Rate: घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट पता करें
ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
ALSO READ: सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट

Join Channel