For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जद (एस) नेता विश्वनाथ ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ए एच विश्वनाथ ने रविवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने उन्हें हाल में पार्टी व्हिप का उल्लंघन किये जाने के मामले में अयोज्ञ करार दिया था।

02:41 PM Aug 04, 2019 IST | Shera Rajput

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ए एच विश्वनाथ ने रविवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने उन्हें हाल में पार्टी व्हिप का उल्लंघन किये जाने के मामले में अयोज्ञ करार दिया था।

जद  एस  नेता विश्वनाथ ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा
जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ए एच विश्वनाथ ने रविवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने उन्हें हाल में पार्टी व्हिप का उल्लंघन किये जाने के मामले में अयोज्ञ करार दिया था।
Advertisement
श्री विश्वनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के पतन के लिए बागी विधायक जिम्मेदार नहीं थे और न ही भारतीय जनता पाटी(भाजपा), बल्कि यह सरकार गठबंधन दलों के नेताओं के बीच मतभेदों के कारण गिरी।
Advertisement
जद(एस) नेता ने कहा कि पार्टी के नेताओं के अपमानजनक रवैये के कारण उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा अन्य विधायकों ने भी इन्हीं कारणों से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने कहा कि कोई विधायक भाजपा के हाथों नहीं बिके और न ही कोई ‘आपरेशन लोटस’ चला था।
भाजपा के हाथों 28 करोड़ रूपयों में बिक जाने संबंधी पूर्व मंत्री सा रा महेश के आरोपों को नकारते हुए श्री विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ मैंने सिद्दारामैया के कारण कांग्रेस पार्टी छोड़। सिद्दारामैया जहां मौजूद रहते, वहां मुझे दरकिनार कर दिया जाता था।’’
उन्होंने सिद्दारामैया पर सत्ता का लोभी होने का आरोप लगाया और कहा कि श्री राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पराजय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है जबकि सिद्दारामैया हार के कारणों पर चर्चा करना भी उचित नहीं समझते।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×