जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF जवान की गोली लगने से मौत
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई…….
01:23 PM Aug 12, 2023 IST | Prateek Mishra
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के चेरसू गांव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोदाम के पास गोलियों की आवाज सुनने के बाद CRPF का एक जवान खून से लथपथ पाया गया। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Advertisement
जवान की पहचान 112 बटालियन के कांस्टेबल अजय कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन अधिकारियों ने कहा, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच कार्यवाही पूरी होने के बाद ही की जा सकती है।
Advertisement