For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जानिए आखिरी टेस्ट के लिए किसे चुना पूर्व ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी ने कप्तान रोहित का रिप्लेसमेंट

ब्रैड हॉग ने भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए विराट कोहली को चुना। उनका मन्ना है की अगर रोहित शर्मा फिट नही होते है तो केवल विराट कोहली को ही कप्तानी करनी चाहिए।

05:06 PM Jun 30, 2022 IST | Praveen Yadav

ब्रैड हॉग ने भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए विराट कोहली को चुना। उनका मन्ना है की अगर रोहित शर्मा फिट नही होते है तो केवल विराट कोहली को ही कप्तानी करनी चाहिए।

जानिए आखिरी टेस्ट के लिए किसे चुना पूर्व ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी ने कप्तान रोहित का रिप्लेसमेंट
कल से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पटौदी ट्रॉफी का बचा हुआ पांचवा टेस्ट मैच खेलना है और अभी तक टीम मनेजमेंट की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर कोई आधिकारी तौर पर पुस्टि नहीं हुई है। ऐसे में कई अटकलें लगाई जा रही है की रोहित की जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा।
Advertisement
 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है की रोहित की जगह भारतीय टीम की कप्तानी किसे करनी चाहिए। ब्रैड हॉग ने कहा की ” इस सीरीज को पूरा होने में एक साल से ज्यादा समय लग गया है और भारत इस मैच में धीरे-धीरे बैकफुट पर जा रही है। जबकि इंग्लैंड फॉर्म में है और न्यूज़ीलैंड को हाल ही में 3-0 से हराया है। इस मैच से पहले भारत के उप कप्तान के एल राहुल चोट के कारण पहले ही बहार हो गए थे और अब कप्तान रोहित शर्मा कोरोना के कारण रेस्ट कर रेह है और उनका खेलना अभी पक्का नहीं है। अगर वो नही खेलेंगे तो कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान “?
Advertisement
जसप्रीत बुमराह के बारे में बातें हो रही है की वो टीम की कप्तानी कर सकते है। लेकिन मेरे लिए विराट कोहली टीम के कप्तान होने चाहिए। उन्होंने इस सीरीज की शुरुआत भी कप्तान के रूप में की थी और कोहली को सीरीज का अंत भी कप्तान के रूप में करना चाहिए। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है ऐसे में विराट को ही कप्तानी  करनी चाहिए।
Advertisement
Author Image

Praveen Yadav

View all posts

Advertisement
×