For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड के सिमडेगा में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर उग्रवादियों का हमला, पोकलेन मशीन फूंक डाली

झारखंड के सिमडेगा जिले में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रतिबंधित संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के उग्रवादियों ने हमला बोला है

03:47 PM Sep 02, 2023 IST | Prateek Mishra

झारखंड के सिमडेगा जिले में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रतिबंधित संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के उग्रवादियों ने हमला बोला है

झारखंड के सिमडेगा में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर उग्रवादियों का हमला  पोकलेन मशीन फूंक डाली
झारखंड के सिमडेगा जिले में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रतिबंधित संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के उग्रवादियों ने हमला बोला है। शुक्रवार-शनिवार की रात हुए इस हमले के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। यहां हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।
Advertisement
बताया गया कि हथियारबंद उग्रवादी यहां पहुंचे और तोड़-फोड़ मचाई। पोकलेन मशीन को आग लगाने के बाद पंडित नाम के उग्रवादी ने हस्तलिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि PLFI उग्रवादियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा।
एसडीपीओ डेविड डी ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से मिले पर्चे को जब्त कर लिया है। सीडीपीओ और पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। बता दें कि बानो प्रखंड का इलाका हमेशा से PLFI उग्रवादियों के लिए सॉफ्ट टारगेट रहा है। PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप को करीब तीन महीने पहले पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। वह जेल में है, लेकिन उसके संगठन के नाम पर हिंसक घटनाएं अब भी अंजाम दी जा रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×