Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने की अहम बैठक

09:38 PM Jun 24, 2024 IST | Abhishek Kumar

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके मद्देनजर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

Highlights
. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
. मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक हुई

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके मद्देनजर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक हुई। वहीं इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस हाईकमान की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हुई। साथ ही राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई।

Advertisement



स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान खामियों को हमने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाई गई। पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उसका हम पालन करेंगे।लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और जेएमएम को 2-3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, एनडीए को 9 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।राज्य के विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। जिसके चलते इस साल के अंत में राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम बेहतर रहे। वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में हमारी सीटें बढ़ीं हैं. हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। हालांकि, हमारी उम्मीदें इससे ज्यादा थीं. कहां हमसे चूक हुई इस पर बातचीत करेंगे। स्थानीय नेताओं की राय भी आलाकमान जानना चाहेंगे। झारखंड में कांग्रेस पार्टी को और कैसे मजबूत कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article