Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमूर्ति है,चिराग पासवान राजू तिवारी

06:42 AM Dec 07, 2023 IST | Sagar Kapoor

पटना: लोजपा- (रा) के राज्य मुख्यालय में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर "दलित-समागम" का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा की डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमूर्ति है,चिराग पासवान। डॉ. अम्बेडकर ने आजादी के समय हिन्दुस्तान, पाकिस्तान के बटवारा के समय ही दलिस्तान देश बनाने की मांग को खारिज किया था। आज जाति के नाम पर समाज को बाटने की साजिश को चिराग पासवान और लोजपा-(रा) ने न सिर्फ नकारा है, बल्कि समाज के सभी जाति धर्म और सम्प्रदाय के लोगों को जमायत में सफलता पूर्वक बाधा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति -जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने किया और संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ने किया।
डॉ. अम्बेडकर के शिक्षित बनो,संगठित हो,संघर्ष करो के मंत्र को चिराग पासवान ने अपने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन डॉक्यूमेंट का आधार बनाया है। गरीब और अमीर के बीच के खाई को पाटे बिना समता मूलक समाज की स्थापना नही हो सकता है।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. अचुतानंद सिंह, युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ई.रमेश सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरदीप जयसवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष सियाराम कुमार,पटना महानगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजय पासवान, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदिप्त कुमार,विंदा पासवान,उमेश दास, भूषण दास,संध्या देवी, सुरेश पासवान ने संबोधित किया।
उक्त आशय की जानकारी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article