टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेलंगाना : निजामाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को धार्मिक शत्रुता पैदा करने के आरोप में यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

05:27 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को धार्मिक शत्रुता पैदा करने के आरोप में यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को धार्मिक शत्रुता पैदा करने के आरोप में यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय एक व्यक्ति को हाल में गिरफ्तार किया गया था। जिसे तीनों आरोपियों ने कुछ चुनिंदा युवाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने के लिए रखा था।उन्होंने कहा कि 22 से 40 साल के बीच की उम्र के पीएफआई के तीनों सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया 
पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी निजामाबाद के निवासी हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता तथा गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।निजामाबाद के पुलिस आयुक्त के आर राजू ने कहा कि आरोपियों में से एक 2017 में पीएफआई में शामिल हुआ था जबकि बाद में दो अन्य संगठन में शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि तीनों ने 52 वर्षीय एक कराटे प्रशिक्षक को घर बनाने के लिए छह लाख रुपये दिए थे।
मासूम युवाओं को असामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित 
पुलिस ने कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले छह महीने से, कानूनी जागरूकता और कराटे सिखाने की कक्षा की आड़ में मासूम युवाओं को असामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर रहा था और उन्हें कथित तौर पर मार्शल आर्ट्स तथा हथियारों का प्रशिक्षण दे रहा था।
Advertisement
Advertisement
Next Article