Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की हवा में जहर घोलने की कोशिश: पराली जलाने पर किसान गिरफ्तार

12:00 AM Nov 11, 2023 IST | Sagar Kapoor

दिल्ली पुलिस ने द्वारका के छावला इलाके में अपने खेत में पराली जलाने के आरोप में एक किसान को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को तड़के किसान द्वारा पराली जलाने के बारे में पता चला और छावला पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया, ‘‘जब तक हमारा स्टाफ मौके पर पहुंचा, तब तक पराली जल चुकी थी। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया।’’
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद, ओम प्रकाश नामक किसान के खिलाफ वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बाद में किसान को अदालत से जमानत मिल गई। दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच पराली जलाने पर रोक लगा दी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article