नागपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, गडकरी भी थे सवार
महाराष्ट्र के नागपुर से मंगलवार की सुबह दिल्ली आ रही इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण फ्लाइट को रनवे से वापस लौटना पड़ा।
07:49 AM Aug 13, 2019 IST | Desk Team
महाराष्ट्र के नागपुर से मंगलवार की सुबह दिल्ली आ रही इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण फ्लाइट को रनवे से वापस लौटना पड़ा। इससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे। वही, नितिन गडकरी के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 नागपुर से दिल्ली की नियमित उड़ान भरने ही वाला था उससे पहले पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। विमान में गंभीर तकनीकी खामी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को टेक-ऑफ करने का फैसला लिया। जिसके बाद सभी यात्री सुरक्षित डी-बोर्ड किए गए हैं। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
Advertisement
कैबिनेट की अहम बैठक में शामिल होने जा रहे थे नितिन गडकरी
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है।इस बैठक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होने वाले थे। फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी से नितिन गडकरी का बैठक में शामिल होना मुश्किल है।
Advertisement