Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंत युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं : पृथ्वी साव

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया।

02:29 PM May 10, 2019 IST | Desk Team

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया।

विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया। इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दी। पंत ने 21 गेंद में पांच छक्के से 49 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने बुधवार की रात पारी की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर मैच समाप्त किया।

साव ने कहा कि इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जायें। पंत ने शानदार पारी खेली। मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। वह हमेशा हमारे लिये मैच में मौका बनाता है। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिये फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया।

पृथ्वी साव 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी से शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने अच्छी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article