For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में भर्ती

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने एम्स पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी एम्स पहुँचने वाले हैं।

02:40 PM Aug 09, 2019 IST | Desk Team

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने एम्स पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी एम्स पहुँचने वाले हैं।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर  दिल्ली के एम्स में भर्ती
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे अरुण जेटली को चेकअप के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने एम्स पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी एम्स पहुँचने वाले हैं।
Advertisement
बता दें कि अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीते साल मई में अरुण जेटली की किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद जेटली के बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया था, जिसकी सर्जरी के लिए वह इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। यही कारण था कि दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया था। अरुण जेटली ने पीएम  मोदी को चिट्ठी लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था।
Advertisement
अरुण जेटली ने ट्विटर पर चिट्ठी को शेयर करते हुए लिखा था, ‘ मैं पिछले 18 महीने से बीमार हूं। मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मुझे मंत्री न बनाने पर विचार करें’।  बता दे कि, 30 मई को पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी।
अरुण जेटली ने लिखा, ‘आपकी (पीएम मोदी) अगुवाई में 5 साल काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। अब मुझे कुछ नहीं चाहिए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×