पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर कुमार विश्वास का ट्वीट, लिखा- 'जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त'
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, भारत की राजनैतिक श्री अंनत में विलुप्त हो गई! जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त हो गई!
भारत की राजनैतिक श्री अंनत में विलुप्त हो गई ! जनभाषा की संसंदीय सुषमा समाप्त हो गई ! वैयक्तिक आभा का एक युग जीकर हमारे समय की शीर्षतम विदुषी,अटलजी के बाद की सर्वाधिक संतुलित व सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया !ईश्वर की आलोक सभा में पदभार सम्भालो #SushmaSwaraj दी?? pic.twitter.com/oAVoGg9BGN
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 6, 2019
बता दें कि सुषमा स्वराज के परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह (सुषमा) लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया और उनका निधन हो गया।