Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने समर्थकों के साथ की भाजपा में घरवापसी

05:55 AM Oct 12, 2023 IST | SAGAR KAPOOR

पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित स्मृति समारोह में जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन ने 11 साल बाद अपने समर्थकों के साथ भाजपा में घर वापसी की। इस मौके पर डॉ नंदन व दरभंगा से प्रत्याशी रहे शंकर झा सहित कई अन्य नेताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी, सांसद राधामोहन सिंह व रविशंकर प्रसाद के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा व और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सोच एक है वह है कांग्रेस मुक्त भारत। आज बड़ भाई व छोटे भाई एक होकर उस कांग्रेस के साथ सरकार जा रही है जिसने जेपी आंदोलन में जेपी सहित जेपी सेनानियों को पीटा है। उन्होंने संकल्प दोहराया है कि 2024 के लोकसभा व 2025 के विधानसभा चुनाव में दोनों भाईयों को सत्ता से बेदखल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा उनके पिता शकुनी चौधरी पर दिये बयान पर कहा कि जिस समय मुख्यमंत्रीजी हाफ पैंट पहनते होंगे उस समय उनके पिता पाकिस्तान से जंग लड़ रहे थे और वे असली स्वतंत्रता सेनानी है। वे सरकारी जमीन पर अपने पिता व पत्नी की मूर्ति नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद व नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया अगली बार भाजपा नेता सीएम होगा और बिहार को गुंडागर्दी से मुक्ति दिलायेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के 1984 में लिए संकल्प महिला सशक्तीकरण को भाजपा ही पूरा कर दिखायी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले बिहार में महज 987 शराब दुकानें थे जो 2015 में बढ़कर 11 हजार हो गयी। अब तो प्रदेश में शराब की होम डिलेबरी हो रही है। इस मौके पर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है। जेपी ने जातिविहीन,भ्रष्टाचार मुक्त व कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा था। आज उनके एक अनुयायी प्रदेश जातिगत गणना में उलझा रहे है दूसरे भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं। इस मौंके पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा अतिपिछड़ा का कल्याण केवल भाजपा ही कर सकती है। इस मौके सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जदयू में कोई स्वाभिमानी व्यक्ति अब नहीं रह सकता रणबीर नंदन वहां कैसे11 साल काट लिये यह सोचनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातीय गणना के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है सरकार बताये कि कितने परिवार से फार्म पर हस्ताक्षर लिया गया है। इस मौके पर सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र के साथ महज फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस मौके पर जदयू छोड़ भाजपा में लौटे डॉ रणबीर नंदन ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश ने जिस कांग्रेस का विरोध में आंदोलन किया और जिस कांग्रेस की हत्यारी सरकार ने जेपी को जेल में बंद कर उनको बीमार किया!जेपी किडनी रोग से कांग्रेस के अमानवीय यातना से ग्रसित होकर मृत्यु को प्राप्त हुए,आज जेपी आंदोलन से निकले नेता कांग्रेस के साथ गलबहिया कर उनके सपने को चकनाचूर कर रहे हैं। कायस्थ की अगली पीढ़ी भी जेपी की कहानी सुनकर कभी कांग्रेस को वोट नहीं करेगी। उन्होंने विगत 11 साल तक भाजपा से अलग रहकर पार्टी के लिए भला बुरा संबोधन के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं व बिहार की जनता से क्षमा मांगते हुए कहा कि अब वे आजीवन भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए पहले की तरह कार्य करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिंहा,पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक , संजय खंडेलिया, सुहैली मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिंहा, गंगा समग्र के सह संयोजक अमर सिन्हा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, पार्टी के नेता राजू झा, दानिश, अशोक भट्ट, राकेश सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर डॉ रणबीर नंदन व शंकर झा के अलावा युवा जदयू के प्रदेश महासचिव राहुल झा, युवा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ की महासचिव रूचि श्रीवास्तव, रजत सिन्हा,विष्णु गुप्ता, ऋतुराज सिन्हा, रंजीत यादव, शैलेश कुमार सिन्हा, विशाल वर्मा, महानगर जदूय के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार, महासचिव अमित राज, सुषमा सिन्हा, अवधेश सिन्हा, सोनी निषाद, विक्ककी निषाद, डॉ धीरज सिन्हा, अनुराग समरूप,अविनीत सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में दूसरे दलों से आये नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement
Advertisement
Next Article