Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का संकेत: राहुल गांधी

राहुल ने ट्वीट कर कहा, सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं की जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

09:47 AM Jul 19, 2019 IST | Desk Team

राहुल ने ट्वीट कर कहा, सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं की जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले जाने से स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी महासचिव की ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ से राज्य की भाजपा सरकार की असुरक्षा का पता चलता है। 
Advertisement
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं की जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती की असुरक्षा का पता चलता है।” 

गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। 

Advertisement
Next Article