For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फिल्मी अंदाज में लड़के ने Airport पर Girlfriend को किया प्रपोज, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'How Cute'

इस वीडियो में पहले लोगों को मिलते हुए दिखाया जाता है, जिसके बाद वीडियो में यशराज नाम के लड़के के बारे में लिखा आता है जो अपनी गलफ्रेंड रिया को आज प्रपोज करने वाला होता है और इसके लिए वे ऑकलैंड एयरपोर्ट से मदद मांगता है।

01:16 PM Sep 05, 2023 IST | Ritika .

इस वीडियो में पहले लोगों को मिलते हुए दिखाया जाता है, जिसके बाद वीडियो में यशराज नाम के लड़के के बारे में लिखा आता है जो अपनी गलफ्रेंड रिया को आज प्रपोज करने वाला होता है और इसके लिए वे ऑकलैंड एयरपोर्ट से मदद मांगता है।

फिल्मी अंदाज में लड़के ने airport पर girlfriend को किया प्रपोज  वीडियो देख आप भी कहेंगे  how cute
2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ तो आपने देखी ही होगी और उसका आखिर एयरपोर्ट वाला सीन भी याद होगा, जहां जय अपनी प्यारी दोस्त अदिति को न्यूयॉर्क जाने से रोकने के लिए आता है और उससे अपने प्यार का इजहार भी करता है। उस समय आप भी ये ही सोचते होंगे की काश हमारे साथ भी ऐसा ही हो जाएं लेकिन आपके साथ ऐसा हुआ हो या नहीं ये तो हम नहीं जानते पर एक रिया नाम की लड़की को तो उसके ब्यॉफ्रेंड ने  एयरपोर्ट पर प्रोपज कर दिया वो भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में।
Advertisement
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे ऑकलैंड propएयरपोर्ट ने खुद अपनी ऑफिशियल आईडी aucklandairport पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में पहले लोगों को मिलते हुए दिखाया जाता है, जिसके बाद वीडियो में यशराज नाम के लड़के के बारे में लिखा आता है जो अपनी गलफ्रेंड रिया को आज प्रपोज करने वाला होता है और इसके लिए वे ऑकलैंड एयरपोर्ट से मदद मांगता है। फिर वीडियो में दिखाया जाता है कुछ लोग पोस्टर लिए खड़े होते है जिस पर हुआ है ” क्या आप मुझसे शादी करेंगी? ” तभी यशराज सामने आकर रिया के सामने रिंग लेकर घुटनों के बल बैठ जाता है और उसे प्रपोज करता है। जिस पर रिया ‘हां’ कहती है। वहीं इस दौरान हर तरफ से लोगों के चिल्लाने की आवाज आती हैं।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छाया हुआ है। वहीं सैकड़ों लोग अभी तक वीडियो को लाइक कर चुके है। साथ ही कई लोगों ने इस शेयर भी किया है। सभी इस होने वाले कपल के लिए काफी खुश है। एक यूजर लिखता है-” ये काफी सुंदर है”। वहीं दूसरे ने लिखा-“क्यूट”। साथ ही कुछ ने इस प्रपोजल को “स्वीट” बताया है। वहीं वीडियो के आखिर में एयरपोर्ट यशराज और रिया को बधाई देता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×