बच्चे को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ.. X-Ray में आई यह चौंकाने वाली बात, CM धामी ने की परिजनों से बात
सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा।
03:46 PM Jul 04, 2022 IST | Desk Team
सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा। आनन-फानन में वन विभाग ने मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल लाकर एक्स-रे कराया, लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली मिला। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रुद्रपुर ले गई। वहीं, बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
13 वर्षीय बच्चे का नहीं चला कुछ पता
ग्रामीणों के मुताबिक, खटीमा में यूपी बॉर्डर से लगे सुनपहर गांव में 13 वर्षीय वीर सिंह देवहा नदी से भैंस को पार करा रहा था। बताया जा रहा है कि तभी मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया। मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल लाई।
मगरमच्छ के एक्स-रे में पेट मिला खाली
वहीं, इस आशंका के चलते कि मगरमच्छ ने 13 वर्षीय वीर सिंह को खा न लिया हो, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उसका सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराया। एक्स-रे में मगरमच्छ के पेट में कुछ न मिलने के बाद वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई मगरमच्छ हो सकते हैं। ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है, लेकिन उसके पेट में कुछ नहीं निकला।
महाराष्ट्र में ‘कानून का शासन’ नहीं, शिवसेना बोली- BJP का स्पीकर चुनाव जीतना हैरानी की बात नहीं…
Advertisement
Advertisement