Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार के भोजपुर जिला में अपराधियों ने निजी अस्पताल परिसर में घुसकर एक शख्स को मारी गोली

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी अस्पताल परिसर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया

12:18 PM Sep 01, 2023 IST | Rakesh Kumar

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी अस्पताल परिसर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी अस्पताल परिसर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पटना के गौरीचक निवासी रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान यह एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी अंजनी कुमारी को देखने आया था। अंजनी डिलीवरी के लिए आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। 
Advertisement
छोटू गंभीर रूप से घायल
बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम छोटू अपनी पत्नी को देखने पहुंचा था कि अज्ञात अपराधियों ने अस्पताल में धावा बोल दिया और उसे गोली मार दी। इस घटना में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल हो गए। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
Advertisement
Next Article