For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ की आशंका , लोगों में दहशत का माहौल , लोगों ने किया पलायन

बिहार और नेपाल के तराई इलाकों में हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही, कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं।

12:04 AM Aug 27, 2023 IST | Shera Rajput

बिहार और नेपाल के तराई इलाकों में हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही, कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं।

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ की आशंका   लोगों में दहशत का माहौल   लोगों ने किया पलायन
बिहार और नेपाल के तराई इलाकों में हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही, कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं।
Advertisement
अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बिहार जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर गांधीघाट (पटना) में खतरे के निशान से 109 सेमी नीचे है, लेकिन रविवार को इसके जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। सीवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर भी रविवार को बढ़ने की संभावना है।
कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
Advertisement
इधर, गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर है, इसके जलस्तर में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की गयी है। सीतामढी जिले के ढेंग में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर है। बागमती नदी मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नीसैदपुर और बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर है।
 कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर
कमला बलान नदी का जलस्तर मधुबनी जिले के जयनगर और झंझारपुर में लाल निशान को पार कर गया है। कोसी नदी सुपौल जिले के बसुआ में कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन इसके जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर है।
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर के गांवों में बाढ़ का पानी घुसा , लोगों में दहशत का माहौल
किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर है। आपको बता दे कि शनिवार की सुबह छह बजे महानंदा नदी का जलस्तर कटिहार जिले के झावा में खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर था। इसके जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। सुपौल के किशनपुर में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। समस्तीपुर के परिहार प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया । गोपालगंज जिले के कई गांवों में बाढ़ की आशंका से लोग डरे हुए हैं।
जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार की सुबह तक कोसी, महानंदा नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बागमती, अधवारा, गंडक, सोन और पुनपुन, धाव नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरी कोयल और कनहर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×