बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
06:05 PM Aug 06, 2019 IST | Shera Rajput
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पांच डॉक्टरों की टीम उनके इलाज के लिए लगाई गई थी। सुषमा स्वराज की हालत काफी नाज़ुक बनी हुई थी।
Advertisement
बता दे कि उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं।
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि श्रीमती स्वराज को रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया।
उनके गुर्दों का प्रत्यारोपण करीब तीन वर्ष पहले किया गया था। हालांकि वह उससे उबर गयी थीं।
इसबीच केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन समेत अनेक मंत्री और राजनेता एम्स पहुंच गये हैं। पीएम मोदी भी एम्स के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें सुषमा स्वराज की तबियत काफी लंबे समय से खराब बनी हुई थी। सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था।
Advertisement