Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले होने वाले दामाद जहीर से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, लगाया गले

07:30 AM Jun 22, 2024 IST | Arpita Singh

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दो दिन बाद यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इन सब के बीच खबरें थी कि एक्ट्रेस के पापा, अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे। इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने विराम लगा दिया है।

HIGHLIGHTS

दामाद ज़हीर से मिले  शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा और उनके होने वाले दामाद जहीर इकबाल को पहली बार एक साथ देखा गया। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफरों को कई पोज भी दिए। दिग्गज स्टार ने जहीर इकबाल को आशीर्वाद भी दिया। कई क्लिप में दोनों एक-दूसरे के गले लगते नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा इस दौरान काफी खुश नजर आए। एक कैमरामैन के अनुरोध पर उन्होंने 'खामोश' भी कहा।

Advertisement

 

जहीर और शत्रुघ्न के अलावा, सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आई, फोटोग्राफरों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह कार से उतरी और सीधे बिल्डिंग की ओर चली गई। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं।

क्या था पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शादी को लेकर दिग्गज एक्टर काफी नाराज हैं। जब उनसे बेटी सोनाक्षी की शादी की खबर को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने इसकी जानकारी ना होने की बात कही। कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को कोर्ट मैरिज करेंगे, इसके बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।

Advertisement
Next Article