For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बेबी रानी मौर्य ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

02:19 PM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

बेबी रानी मौर्य ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व राज्यपाल ने देहरादून में अपनी सभी मुलाकातें और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिया।
Advertisement
श्रीमती मौर्य ने श्रीमती स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एक लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थीं। वे बेहद मिलनसार और संवेदनशील ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी थीं।
Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुई सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने निजी, सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च मानदंडों का पालन किया। राज्यपाल ने कहा श्रीमती स्वराज के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×