Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा नेतृत्व के साथ चर्चा कर मुख्यमंत्री कर्नाटक मंत्रिमंडल पर फैसला लेंगे: अरुण सिंह

कर्नाटक में पिछले काफी समय से मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की खबरें चल रही है। ऐसे में तमाम अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक बड़ा देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल संबंधी कवायद मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

07:40 PM May 14, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक में पिछले काफी समय से मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की खबरें चल रही है। ऐसे में तमाम अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक बड़ा देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल संबंधी कवायद मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

कर्नाटक में पिछले काफी समय से मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की खबरें चल रही है। ऐसे में तमाम अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक बड़ा देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल संबंधी कवायद मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वह पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर उचित समय पर सही निर्णय लेंगे। 
Advertisement
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी 
सिंह ने प्रदेश भाजपा कोर समिति की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य समिति द्वारा नामों की सूची भेजे जाने के बाद राज्यसभा और विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों का फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। 
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल संबंधी सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, ”यह एक पुराना और स्थायी सवाल है और मेरा स्थायी जवाब है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है…वह पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे और फिर सही समय पर सही फैसला लेंगे।”  
कोई भ्रम नहीं है… हम बहुत स्पष्ट हैं 
मंत्रिमंडल संबंधी कवायद को लेकर ”भ्रम” की स्थिति होने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, ”कोई भ्रम नहीं है… हम बहुत स्पष्ट हैं, हमारे नेताओं और पार्टी में भी स्पष्टता है। अगर कोई भ्रम है तो वह कांग्रेस और उसके नेताओं में है, भाजपा में नहीं।” गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल पर चर्चा करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
Advertisement
Next Article