Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत में उत्तर से दक्षिण तक बाढ़ का कहर, 240 से ज्यादा लोगों ने गवाई अपनी जान

भारत के 9 राज्यों में बाढ़ के कहर ने 240 लोगों को निगल लिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को सूची में केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं।

04:20 PM Aug 12, 2019 IST | Desk Team

भारत के 9 राज्यों में बाढ़ के कहर ने 240 लोगों को निगल लिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को सूची में केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं।

देश के तमाम राज्यों में भूस्खलन, भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। अब तक भारत के 9 राज्यों में बाढ़ के कहर ने 240 लोगों को निगल लिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को सूची में केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं। 

Advertisement
उत्तराखंड में तो बादल फटने, मूसलाधार बारिश और लैंड स्लाइड के कारण कोहराम मचा हुआ है। राज्य में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड का चमोली जिला इस प्राकर्तिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहां बादल फटने से कई इमारतें और मकान बाढ़ की लहर में बह गए। उत्तराखंड में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात – राजस्थान भी नहीं बचे बाढ़ के प्रकोप से 
गुजरात और राजस्थान भी भारी बारिश की मार से नहीं बच पाए। गुजरात में अब तक 24 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। भारी बारिस से राज्य की सड़कें लापता हो गई हैं, और खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। जो जहां फंसा है, वहीं फंसा रह गया है। राजस्थान में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां के बडवानी जिले में मूसलाधार बारिश मुसीबत बनकर बरसी है। नदी किनारों को तोड़कर बह रही है।  
महाराष्ट्र जल मग्न के हालत पर 
बाढ़ का कहर पहाड़ों पर ही नहीं मैदानी इलाकों में भी जारी है। बाढ़ के चलते महाराष्ट्र पानी पानी हो रहा है। राज्य में बाढ़ का पानी तो कम हो रहा है, लेकिन तबाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हालात बदतर हैं। यहां जहां तक नजर जाती है वहां तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों के पास अपनी जान बचने का कोई रास्ता नहीं है और न ही खाने-पीने का सामान। जान बचाने और किसी सहायता के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। एनडीआरएफ, भारतीय नेवी, वायुसेना और सेना के जवान लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। और लोगों को जरूरत की चीजें और खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं। 
दक्षिण भारत में पानी का प्रलय 
बाढ़ और बारिश से दक्षिण भारत भी अछूता नहीं रहा। जहां कर्नाटक में बाढ़ से  40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है वहीँ केरल में भी लगभग 83 लोग पानी की इस त्रासदी का शिकार हो चुके हैं। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में लोगों से मिले और उन्हें राहत सामग्री वितरण की। 
Advertisement
Next Article