Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत वापस लौटी देसी गर्ल Priyanka Chopra,फैंस ने कहा भाई की शादी के लिए आईं इंडिया

भाई की शादी या फिर बॉलीवुड फिल्म नहीं, इस कारण से इंडिया आई हैं Priyanka Chopra

03:38 AM Oct 17, 2024 IST | Arpita Singh

भाई की शादी या फिर बॉलीवुड फिल्म नहीं, इस कारण से इंडिया आई हैं Priyanka Chopra

भारत लौटी देसी गर्ल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं,वो बुधवार को इंडिया आई हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।इन दिनों वैश्विक स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस मुंबई पहुंची। अभिनेत्री को सफेद कार्गो, सफेद टी-शर्ट और ग्रे बेसबॉल कैप पहने देखा गया। अभिनेत्री छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के टर्मिनल 2 पर पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आई।

Advertisement

भारत क्यों आई हैं प्रियंका?

उनकी इंडिया ट्रिप चर्चा में बनी हुई है, प्रियंका चोपड़ा इंडिया क्यों आई हैं इसे लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वो अपनी किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करें लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा- प्रियंका चोपड़ा के इंडिया ट्रिप को लेकर काफी बज बना हुआ है, फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद प्रियंका या तो किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से इंडिया में हैं या फिर अपने भाई की शादी के लिए, लेकिन इस बार प्रियंका की इस ट्रिप के पीछे न फिल्मी और न फैमिली कनेक्शन है।

मुंबई में 18 अक्टूबर को एक बड़ा लॉन्च होने वाला है. बहुत सारी ग्लोबल मीडिया भी इस इवेंट को कवर करने के लिए इंडिया आई है,निक जोनस और मालती मैरी उन्हें ज्वॉइन करेंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Advertisement
Next Article