Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़, लोगों की बढ़ी मुसीबतें

कर्नाटक भी बाढ़ से बेहाल है। भारी वर्षा के बाद मडिकेरी क्षेत्र में बाढ़ के कारण 90 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया और राहत केंद्रों में शरण दी गई।

07:20 AM Aug 08, 2019 IST | Desk Team

कर्नाटक भी बाढ़ से बेहाल है। भारी वर्षा के बाद मडिकेरी क्षेत्र में बाढ़ के कारण 90 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया और राहत केंद्रों में शरण दी गई।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र , केरल, कर्नाटक , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बाढ़ की वजह से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाको में बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं। 
Advertisement
पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात बिगड़े, सांगली जिला जेल में घुसा पानी
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पश्चिमी महाराष्ट्र में हालात बिगड़ गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सांगली के जिला जेल में भी पानी घुस गया, जिसकी वजह से प्रशासन ने कैदियों को ऊपरी मंजिल पर स्थानांतरित किया है। पिछले कुछ दिनों से सांगली में हो रही बारिश की वजह से बुधवार को जिला जेल परिसर पानी से घिर गया जहां करीब 370 कैदी हैं। 
अतिरिक्त महानिदेशक (कारागार) सुनील रामानंद ने कहा, ‘‘ जेल में भूतल की बैरकों में घुटनों तक पानी भरा है। हमनें सभी कैदियों को पहली मंजिल पर बनी बैरकों में स्थानांतरित किया है। अभी तक कैदियों को जेल से बाहर स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं पड़ी।’’ पुणे के आयुक्त दीपक म्हैसकर ने बताया कि बुधवार तक पुणे क्षेत्र (पुणे,सतारा, सोलापुर,सांगली और कोल्हापुर जिले) में 1.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 
एक अन्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है। सांगली और कोल्हापुर में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। म्हैसकर ने बताया कि करीब 53 हजार लोगों को सांगली से, 51 हजार लोगों को कोल्हापुर से और 13 हजार लोगों को पुणे से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 
उन्होंने कहा, ‘‘ बाढ़ के कारण सांगली-कोल्हापुर और कोल्हापुर-बेलगाम (कर्नाटक) के बीच सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। लोगों को मुंबई-बेंगलुरु (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-4) से बचने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें बाढ़ प्रभावित सतारा जिले में बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं। 
वायनाड क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद मुथांगा चेक पोस्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव

केरल के राज्य के उत्तरी जिलों में भारी वर्षा के कारण मलप्पुरम जिले के नीलांबुर और पेरिंथलम्ना क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर फायर ब्रिगेड की टीम अपना रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। वहीं वायनाड क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद मुथांगा चेक पोस्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानियां हो रही है।
 कर्नाटक के सीएम बीएस येदिरुप्पा ने बेलगावी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
कर्नाटक भी बाढ़ से बेहाल है। भारी वर्षा के बाद मडिकेरी क्षेत्र में बाढ़ के कारण 90 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया और राहत केंद्रों में शरण दी गई। कर्नाटक के सीएम बीएस येदिरुप्पा ने आज बेलगावी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेनों को रद्द करने या रूट बदलने के कारण हुबली रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए राज्य परिवहन निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 
मंगलुरु के सिरिबागिलु क्षेत्र में साकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट खंड पर ट्रैक बहाली का काम चल रहा है, जहां भारी और लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। वहीं बारिश से प्रभावित जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 46,000 क्यूसेक पानी के साथ काबीनी बांध में जल स्तर में वृद्धि हुई है। बांध से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। काबिनी डैम में जल स्तर वर्तमान में 2281.5 फीट और अधिकतम स्तर 2284 फीट है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार बारिश के कारण कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर के मल्हारगढ़ इलाके में एक बाढ़ के पुल को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रैक्टर पानी में बह गया। चालक और ट्रैक्टर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को बचाया।
Advertisement
Next Article