For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी समूह UNLF ने सरकार के साथ किया शांति समझौता, शाह ने बताया- ऐतिहासिक उपलब्धि

12:38 AM Nov 30, 2023 IST | Sagar Kapoor
मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी समूह unlf ने सरकार के साथ किया शांति समझौता  शाह ने बताया  ऐतिहासिक उपलब्धि

मणिपुर में सक्रिय उग्रवादी समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने बुधवार को सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये और हिंसा त्यागने पर सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां इसकी घोषणा की। यूएनएलएफ मणिपुर की इंफाल घाटी में सक्रिय सबसे पुराना सशस्त्र समूह है।

अमित शाह ने बताया- ऐतिहासिक उपलब्धि
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गयी!!! पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ने आज नयी दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।'' उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर की घाटी में सक्रिय सबसे पुराना सशस्त्र समूह यूएनएलएफ हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने पर सहमत हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×