Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्यप्रदेश के सतना जिला प्रभारी नियुक्त हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा

12:41 AM Nov 06, 2023 IST | Sagar Kapoor

भागलपुर: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा मध्यप्रदेश के सतना जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमित आनंद ने बताया कि यह जिला रीवा संभाग के अन्तर्गत आता है। मुख्यालय के शहर के नाम पर सतना जिले का नाम रखा गया है। प्रभारी बनाए जाने पर भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने बधाई देते हुए कहा कि प्रवीण कुशवाहा को सतना जिला के प्रभारी निश्चित तौर पर सतना जिला के सभी सीटों पर शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने लगातार काम कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वे लगातार पार्टी में सेवा की भावना से काम करते आ रहे हैं। वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव मंजूर हक अंसारी, हाजी मोनाजिर, अरुण चौधरी, सियाराम दास, संजय राणा, अमित आनंद, अभिषेक पिंटू, सुमित साह, सुभम साह सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Next Article