मध्य प्रदेश: BJP ने बनाई बूथ स्तर पर अभियान चलाने की कार्ययोजना, जानें क्या है पार्टी की तैयारियां
भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं है, यहां का संगठन अपने नवाचारों के लिए पहचाना जाता है, उस दिशा में अभी भी संगठन कदम बढ़ा रहा है।
03:20 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं है, यहां का संगठन अपने नवाचारों के लिए पहचाना जाता है, उस दिशा में अभी भी संगठन कदम बढ़ा रहा है। संगठन का जोर अब बूथ को मजबूत करने के साथ उसकी सक्रियता पर केंद्रित हो चला है। यही कारण है कि संगठन ने फिर बूथ स्तर पर अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की है। राज्य में भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है, इस दिन से भाजपा संगठन एक अभियान चलाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करने वाले हैं। राज्य में इस दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
Advertisement
MP में 6 अप्रैल को है BJP का स्थापना दिवस
भाजपा स्थापना दिवसे 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक कार्यक्रम चलाने वाली है। इसमे कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सेवा कार्य जलाशयों की स्वच्छता, बस्तियों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, कुपोषण अभियान सहित अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करें। 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर की जयंती पर संभाग एवं जिला केन्द्रों पर बाबा साहेब के जीवन से जुडे संस्मरण एवं भाजपा सरकार द्वारा उनके लिए किए गए कार्यो पर केन्द्रित विचार विमर्श हो। साथ ही अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के कार्यक्रम हो।
जानें क्या है BJP की तैयारियां?
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए बताया कि वैचारिक प्रबोधन की दृष्टि से आगामी समय में 10 संभाग एवं प्रदेश के 90 केन्द्रों पर समसामयिक एवं तात्कालिक अलग अलग विषयों पर पार्टी के केन्द्रीय नेतागण एवं वरिष्ठ नेतागणों के व्याख्यान होंगे। जिसके लिए क्षेत्रीय आधार पर अलग-अलग विषय तय किए गए हैं।
पार्टी ने आगामी 4 माह की कार्ययोजना बना ली है, कार्यक्रम को अंतिम रुप भी दिया जा चुका है। इसके साथ ही हर जिले में स्वसहायता समूह, कामकाजी महिलाएं, लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, उज्जवला योजना एवं अन्य योजनाओं की महिला हितग्राहियों के सम्मेलन, तुलसी एवं हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम होने वाले हैं।
भाजपा ने बीते दिनों बूथ विस्तारक अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद जमीनी स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उसी कड़ी में पार्टी आगामी समय में बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने जा रही है। कुल मिलाकर भाजपा का संगठन अगले विधानसभा और लोकसभा की तैयारी में जुट गया है।
Advertisement