Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र: अचलपुर में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समूहों में झड़प, कर्फ्यू लागू

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर शहर में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया।

03:30 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर शहर में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया।

देश के कई राज्यों में इस वक्त सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर शहर में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।  
Advertisement
पुलिस ने इतने लोगों को लिया हिरासत में, स्थिति नियंत्रित 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातव ने बताया कि रविवार आधी रात को हुई इस घटना के बाद दोनों समूहों के 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी हर साल विभिन्न त्योहारों के दौरान अमरावती जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर अचलपुर के मुख्य द्वार पर खिड़की गेट और दूल्हा गेट के ऊपर विभिन्न धर्मों के झंडे लगाते हैं। 
एक पुलिस निरीक्षक ने कहा, ”रविवार आधी रात को, कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक झंडे हटा दिये, जिसके बाद कहा-सुनी हो गई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।” हालांकि, एसआरपीएफ (राज्य रिजर्व पुलिस बल) और स्थानीय पुलिस के समय पर हस्तक्षेप करने के बाद स्थिति काबू में आ गई।
Advertisement
Next Article