For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी करते हैं अपने ही बड़े भाई से इतनी नफरत की एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते

NULL

07:03 PM Feb 26, 2018 IST | News Desk

NULL

महेंद्र सिंह धोनी करते हैं अपने ही बड़े भाई से इतनी नफरत की एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम बन गए हैं जिसे हम आसान शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर हाल ही में एक फिल्म बनी थी जिसका नाम एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी।

इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहाया था। इस फिल्म में धोनी के जीवन के कुछ अनसुने पहलूओं के बारे में बताया गया था।

इस फिल्म में यह दिखाया गया था कि धोनी की एक साधारण से परिवार से आने वाले जो टीम इंडिया के कप्तान बने और फिर अपने योगदान से देश को विश्वकप जितवाया।

शायद ही आप जानते होंगे कि धोनी का एक सगा भाई भी है। धोनी के भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। वह धोनी से 10 साल बड़े हैं। जब धोनी के जीवन पर फिल्म बनी थी तो उसमें उनके बड़े भाई के बारे में जिक्र भी नहीं किया गया था। आज हम आपको धोनी के बड़े भाई के बारे में बतांएगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी का जन्म 22 अक्टूबर 1971 में हुआ था। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में उनकी बड़ी बहन जयंती को दिखाया गया था। उनकी बहन ने धोनी की सफलता में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आपको बता दें कि धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी पेशे से समाजवादी पार्र्टी के सक्रिय नेता हैं। नरेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रांची में रह रहे हैं। खबरों के अनुसार जब धोनी 10 साल के थे तो उस वक्त नरेद्र सिंह धोनी ने अपना घर छोड़ दिया था।

नरेंद्र और उनके परिवार के बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं था वह अक्सर अपने परिवार से मिलने आते रहते हैं।

धोनी के सफ़लता के बाद नरेन्द्र सिंह धोनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, कि जब धोनी बेहद छोटे तब उन्होंने घर छोड़ दिया था, इसलिए धोनी की सफ़लता में उनका कोई फ़िजिकल सपोर्ट नहीं रहा है पर धोनी के जीवन में उनका मोरल सहयोग रहा। यह फ़िल्म में दिखाया जा सकता था, लेकिन फ़िल्म डायरेक्टर ने ऐसा नहीं किया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×